हल्द्वानी,नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर अगर आपने नहीं किया ये काम, आखरी मौका

गैस सिलेंडर नहीं मिल पाएग-

हल्द्वानी,अगर आपने अभी तक गैस कनेक्शन में मोबाइल नंबर को अपडेट नहीं किया है तो जल्द से जल्द करा लें,नहीं तो अगली बार से गैस सिलेंडर नहीं मिल पाएग। हल्द्वानी इंडेन गैस के मैनेजर ने गैस होम डिलीवरी करने वाले कर्मचारियों को बगैर बुकिंग के गैस सिलेंडर देने से मना कर दिया है और आपको बतातें चलें की ये  निर्णय गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए लिया गया है।Star Health Insurance Haldwani,Nainital,Rudrapur(Uttarakhand) call now
मैनेजर रवि मेहरा ने बताया की हल्द्वानी और काठगोदाम गैस एजेंसी में करीब पचपन हजार उपभोक्ता हैं जिसमें से पचास हजार उपभोक्ता नियमित तौर पर गैस ले रहे हैं, जबकि करीब पांच हजार उपभोक्ताओं ने अभी तक अपना मोबाइल नंबर अपडेट नहीं कराया है जिसके चलते उनकी गैस बुकिंग नहीं हो पा रही है और ऐसे लोग बगैर बुकिंग किए गैस भरवा रहे हैं। अगर गैस बुक अपडेट नहीं होगी तो उनका कनेक्शन भी बंद हो सकता है, इसलिए ऐसे उपभोक्ता समय रहते अपनी गैस एजेंसी पर जाकर मोबाइल नम्बर अपडेट करा लें। Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405

सब्सिडी बंद होना भी हो सकती हे वजह -

माना जा रहा है कि जब से गैस सब्सिडी बंद हुई है लोगों ने बुकिंग करना ही बंद कर दिया है। लोग गली मोहल्लों में आने वाली गैस की गाड़ियों से बगैर बुकिंग के सिलेंडर ले रहे हैं और इसकी आड़ में शहर भर में जमकर कालाबाजारी का खेल चल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ