रुद्रपुर,वेबसाइट के जरिये चल रहा था सेक्स रैकेट,मेंशन थे कॉल गर्ल के नंबर,डिजिटली होती थी पेमेंट

 वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन चल रही थी बुकिंग -

गूगल में स्कोर्ट सर्विस नाम की वेबसाइट चलाते हैं -

रुद्रपुर, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने आज एक अनोखे सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ किया है, आरोपी एस्कॉर्ट सर्विस नाम से वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन सेक्स रैकेट चला रहे थे।  टीम ने दो युवक और दो युवती को गिरफ्तार किया है साथ ही आरोपियों के पास से एक ऑल्टो कार,एक स्कूटी और एक बाइक भी बरामद की है। Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405

डिजिटल पेमेंट का ऐसे उठा रहे फायदा -

ऑनलाइन सेक्स रैकेट का संचालन करने वाले गिरोह का एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने भांडाफोड़ किया है, टीम के अनुसार उधमसिंह नगर और नैनीताल के अलग-अलग कस्बों में एस्कॉर्ट सर्विस नाम से सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था इसके लिए वेबसाइट पर कॉल गर्ल के नंबर दिए गए थे जिस पर संपर्क करने वाले लोगों से डिजिटल पेमेंट जैसे की गूगल पे, फोन पे पेटीएम सहित ऑनलाइन पेमेंट एप के जरिए पेमेंट लेकर लड़कियां उपलब्ध कराई जाती थी।

देह व्यापार से कमाये पैसे में 50-50 प्रतिशत का बंटावारा -

अभियुक्तों द्वारा मौके पर एक युवती से भी अनैतिक कार्य करवाया जा रहा था, युवती का मेडिकल परीक्षण कर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया हे। पूछताछ में अभियुक्त बलराम मंडल ने बताया गया कि पकड़े गये वाहनों की मदद से अनैतिक कार्यों को करने के लिए लड़कियों को ग्राहकों के पास छोड़ा जाता था,साथ ही देह व्यापार से कमाये पैसे में 50-50 प्रतिशत का बंटावारा होता था। पकड़े गए अभियुक्त एस्कॉर्ट सर्विस के नाम से वेबसाइट चलाते हैं,  जब टीम ने रुद्रपुर और आसपास के इलाकों में पड़ताल की तो तीन नंबर एक्टिव पाए गए जिनका मोबाइल नंबर बैंक अकाउंट से कनेक्ट है।दूसरे अभियुक्त दिलीप शिकारी को तनख्वाह पर रखा गया था।  मौके से फरार सूरज विश्वास गिरोह का मुख्य सरगना है, आरोपियों के खिलाफ थाना दिनेशपुर में संबंधित धाराओं में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ