हल्द्वानी,RTO की नीलामी में VIP नंबरों का जलवा, एक नंबर ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड,कौन सा VIP नंबर कितने में बिका? पूरी लिस्ट देखिए...

हल्द्वानी में गाड़ियों के VIP नंबरों का ऐसा क्रेज कि नंबरों की बोली पहुंच गई लाखों तक

हल्द्वानी,आरटीओ कार्यालय की ओर से पसंदीदा और फैंसी नंबरों की नीलामी की गई, जिसकी सामने आई लिस्ट में UK04AU सीरीज के 19 VIP नंबर शामिल हैं। सबसे खास बात ये है कि इन नंबरों को हासिल करने के लिए लोगों ने हजारों से लेकर 2 लाख रुपये से ज्यादा तक की बोली लगाई।

।

हल्द्वानी में VIP नंबरों की नीलामी, 9999 के लिए ₹2.31 लाख, 0001 की बोली ₹2.17 लाख

लिस्ट के मुताबिक UK04AU9999 नंबर 2 लाख 31 हजार रुपये में गया, जबकि UK04AU0001 के लिए 2 लाख 17 हजार रुपये की बोली लगी। वहीं 0005 नंबर 1 लाख 60 हजार, 0007 नंबर 1 लाख 42 हजार और 7777 नंबर 1 लाख रुपये में नीलाम हुआ।। 

इसके अलावा 0009 नंबर 95 हजार रुपये में गया। यानी सिर्फ इन 19 VIP नंबरों की नीलामी से कुल 12 लाख 6 हजार रुपये की बोली सामने आई है।

परिवहन विभाग पसंदीदा रजिस्ट्रेशन नंबरों के लिए ऑनलाइन बुकिंग और ई-नीलामी की व्यवस्था करता है। अब सवाल ये है कि गाड़ी की कीमत लाखों में हो या न हो, लेकिन उसका नंबर लाखों का हो सकता है। आप बताइए अगर आपको VIP नंबर लेना हो तो आप कौन सा नंबर चुनेंगे? 0001, 7777 या 9999? 

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ