नैनीताल,जिले में भारी बारिश का अलर्ट,जानें 26 सितंबर यानी कल स्कूल खुलेंगे या रहेंगे बंद...

नैनीताल में कल RED ALERT, स्कूल-आंगनबाड़ी बंद

नैनीताल। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद नैनीताल जिले में प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। मौसम विभाग ने 26 सितंबर 2026 को नैनीताल जिले में RED ALERT जारी किया है। भारी से बहुत भारी बारिश, गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।।

।

मौसम विभाग के मुताबिक बारिश के चलते जिले की नदियों, नालों और गधेरों में तेज जल प्रवाह हो सकता है। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन की आशंका को देखते हुए एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। 

इसी को देखते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने 26 सितंबर, शनिवार को नैनीताल जिले में संचालित सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। इसके साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।हालांकि, आदेश में स्पष्ट किया गया है कि नैनीताल शहर क्षेत्र में संचालित आवासीय शैक्षणिक संस्थानों और ऐसे विद्यालयों पर यह आदेश लागू नहीं होगा, जहां छात्रों के लिए शैक्षणिक और आवासीय सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हैं।

प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश की अवहेलना करने पर आवश्यक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।यानी कल शनिवार को नैनीताल जिले में बच्चों के लिए स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे, जबकि प्रशासन की नजर मौसम के हालात पर बनी रहेगी।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ