फॉरेंसिक टीम की मदद से जुटाए साक्ष्य -
हल्द्वानी में सामने आए सनसनीखेज डबल मर्डर केस ने पूरे कुमाऊं को दहला दिया है। मंडी परिसर के अंदर युवक और युवती के शव सिर कुचली हालत में मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द खुलासे का दावा किया जा रहा है।गुरुवार सुबह बरेली रोड स्थित मंडी परिसर में दो शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र को सील कर फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए और सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी।
मृतकों की पहचान
पुलिस जांच में मृत युवती की पहचान लक्ष्मी, उम्र 19 वर्ष, निवासी नैनीताल के रूप में हुई है, जो बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी और एक मेडिकल स्टोर में काम करती थी। वहीं युवक की पहचान शुभम कुमार टम्टा, निवासी अल्मोड़ा के रूप में हुई है।
जांच और सुराग
घटनास्थल से पुलिस को इलेक्ट्रॉनिक सिगार और कुछ आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। पुलिस को आशंका है कि वारदात में दो से अधिक हमलावर शामिल हो सकते हैं और हत्या सुनियोजित तरीके से की गई है।मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कॉल डिटेल, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।फिलहाल पूरा शहर इस सवाल का जवाब तलाश रहा है कि इस दोहरे हत्याकांड के पीछे आखिर कौन है और क्या वजह रही। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।







0 टिप्पणियाँ