हल्द्वानी को बड़ी सौगात,तीनपानी से काठगोदाम तक बनेगा फोरलेन,लालकुआं में 7 किमी बाईपास को भी मंजूरी

हल्द्वानी को बड़ी सौगात,तीनपानी से काठगोदाम तक बनेगा फोरलेन 

हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्र में लगातार बढ़ती यातायात की समस्या के बीच बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने हल्द्वानी के लिए करीब 10 किलोमीटर लंबे फोरलेन और लालकुआं में 7 किलोमीटर लंबे बाईपास को मंजूरी दे दी है।केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा के प्रयासों से इन दोनों परियोजनाओं का GO जारी किया गया हे

जानकारी अनुसार तीनपानी से गौलापार होते हुए काठगोदाम के नरीमन चौराहे तक करीब 10 किलोमीटर लंबा फोरलेन बनाया जाएगा। इस फोरलेन के बनने से हल्द्वानी-काठगोदाम मार्ग पर यातायात का दबाव कम होने और जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।वहीं लालकुआं में करीब 7 किलोमीटर लंबा बाईपास बनाया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह बाईपास आबादी वाले क्षेत्र से अलग जंगल क्षेत्र से होकर निकाला जाएगा, जिससे शहर के भीतर वाहनों का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।।

इन दोनों महत्वपूर्ण परियोजनाओं की DPR यानी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट NHAI द्वारा तैयार की जाएगी। इसके बाद परियोजनाओं के निर्माण की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। हल्द्वानी और लालकुआं के लिए इन दोनों परियोजनाओं को आने वाले समय में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ