नैनीताल में 14 अगस्त को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
हल्द्वानी,मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बाद नैनीताल जिले में 14 अगस्त को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है। मौसम विभाग ने जिले में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है, जिसके चलते नदी-नालों में तेज जलप्रवाह और संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।।

जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 14 अगस्त, शुक्रवार को नैनीताल जिले के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। यह आदेश कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शैक्षणिक संस्थानों पर लागू होगा।
इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी 14 अगस्त को बंद रहेंगे। विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक और कार्यालय स्टाफ के लिए भी अवकाश अनुमन्य रहेगा।हालांकि नैनीताल शहर में संचालित ऐसे आवासीय विद्यालय, जहां छात्रों के लिए शिक्षा और आवास की सुविधा एक ही परिसर में उपलब्ध है, इस आदेश के दायरे से बाहर रहेंगे।।

प्रशासन ने मुख्य शिक्षाधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।मौसम का मिजाज बिगड़ने के बीच प्रशासन ने साफ कर दिया है,पहले सुरक्षा, फिर पढ़ाई। 14 अगस्त को नैनीताल में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद।


0 टिप्पणियाँ