नैनीताल,20 जुलाई ऑरेंज अलर्ट,जानें कल स्कूल और आंगनबाड़ी रहेंगे खुले या बंद एक क्लिक में जाने...

 नैनीताल में 20 जुलाई ऑरेंज अलर्ट 

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा 20 जुलाई के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनज़र नैनीताल जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए जनपद के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

मौसम विभाग ने नैनीताल जिले में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों, नालों और गधेरों का जलस्तर बढ़ने के साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है। संभावित खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन 20 जुलाई, सोमवार को कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षाधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया है कि आदेश की अवहेलना करने वाले संस्थानों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

अगर आपका बच्चा नैनीताल जिले के किसी भी स्कूल या आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ता है, तो 20 जुलाई, सोमवार को अवकाश रहेगा। मौसम को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से भी सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ