उत्तराखंड में येलो अलर्ट,हल्द्वानी समेत कई इलाकों में आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम को लेकर येलो अलर्ट, कई जिलों में आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की संभावना

देहरादून। उत्तराखंड में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 6 अक्टूबर दोपहर 12:56 बजे से 7 अक्टूबर दोपहर 12:56 बजे तक राज्य के कई जिलों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

अलर्ट के दायरे में अल्मोड़ा, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल और ऊधम सिंह नगर जिले शामिल हैं।।

।

इन जिलों के हल्द्वानी, खटीमा, गदरपुर, टनकपुर, लोहाघाट, रामनगर, मुक्तेश्वर, कोटद्वार, लक्सर, रुड़की, भगवानपुर, डोईवाला, देवप्रयाग, मसूरी, चकराता, श्रीनगर, कौसानी समेत आसपास के क्षेत्रों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की अपील की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ