कैंचीधाम में मनमानी पर प्रशासन का शिकंजा,22 होम स्टे पर ₹10 हजार जुर्माना

कैंचीधाम में नियमों का उल्लंघन किया तो कार्रवाई तय 

हल्द्वानी,कैंचीधाम में बढ़ती भीड़ के बीच अब पर्यटन कारोबार पर भी प्रशासन की नजर है।रेट लिस्ट से लेकर पंजीकरण और कमरों की संख्या तक, नियमों का उल्लंघन पड़ा तो कार्रवाई तय है।

कैंचीधाम में लगातार बढ़ती पर्यटकों की भीड़ और पर्यटन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अब सख्त नजर आ रहा है। जिला पर्यटन विभाग ने कैंचीधाम क्षेत्र में संचालित होम स्टे और होटलों पर बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन मिलने पर कई इकाइयों पर जुर्माना लगाया गया, जबकि बिना पंजीकरण संचालित इकाइयों को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।।

।

आयुक्त कुमाऊं मंडल और जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी की टीम ने कैंचीधाम क्षेत्र में होम स्टे और होटलों का सघन निरीक्षण किया।इस दौरान कुल 26 होम स्टे और होटल इकाइयों का भौतिक सत्यापन किया गया। जांच में कई जगह रेट लिस्ट प्रदर्शित नहीं मिली, जबकि कुछ इकाइयों में पंजीकृत कमरों से अधिक कमरों का संचालन और पर्यटन नियमावली के मानकों का उल्लंघन पाया गया।

नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 22 पंजीकृत इकाइयों पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया।वहीं, बिना पंजीकरण संचालित पाई गई इकाइयों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई और तत्काल प्रभाव से संचालन बंद करने के निर्देश दिए गए।।

इसके अलावा मानकों के अनुरूप संचालन नहीं मिलने पर चार इकाई संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।पर्यटन विभाग ने साफ किया है कि जनपद में होटल और होम स्टे इकाइयों का भौतिक निरीक्षण लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ