कल सुबह 11 बजे बजेगा भूकंप का सायरन,मोबाइल पर भी आएगा टेस्ट अलर्ट लेकिन...

कल सुबह 11 बजे अगर सायरन सुनाई दे, तो घबराएं नहीं,यह भूकंप नहीं, बल्कि 

देहरादून। उत्तराखंड में भूकंप को लेकर लोगों को जागरूक करने और भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली की तैयारियों को परखने के लिए कल 9 अक्टूबर को सुबह 11 बजे प्रदेशभर में भूकंप का सायरन बजाया जाएगा।लेकिन ध्यान रखें ये किसी वास्तविक भूकंप का अलर्ट नहीं होगा। सायरन केवल भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली के परीक्षण और जनजागरूकता के लिए बजाया जा रहा है।

उत्तराखंड में वर्तमान में इस सिस्टम के तहत 169 सेंसर और 112 सायरन लगाए गए हैं। कल सभी सायरन और सेंसर की कार्यप्रणाली को परखा जाएगा। अगर कहीं तकनीकी खामी सामने आती है तो उसे तत्काल दूर किया जाएगा।खास बात यह है कि सुबह 11 बजे सायरन के साथ-साथ भूदेव मोबाइल ऐप पर भी टेस्ट अलर्ट, वाइब्रेशन और बीप-बीप की आवाज सुनाई देगी। इसलिए लोगों से अपील की गई है कि अपने मोबाइल में भूदेव ऐप का अपडेटेड वर्जन रखें और ऐप को लोकेशन की अनुमति हमेशा के लिए दें।

।

प्रशासन का मकसद लोगों को डराना नहीं, बल्कि उन्हें भूकंप के सायरन की आवाज से परिचित कराना है, ताकि भविष्य में अगर वास्तव में भूकंप की स्थिति बने तो लोग चेतावनी को पहचान सकें और घबराने के बजाय सुरक्षित कदम उठा सकें।वहीं, उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया है कि हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे सायरन का नियमित परीक्षण किया जाएगा।इसके साथ ही राज्य में भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली को और मजबूत करने की तैयारी है। आने वाले समय में सेंसर और सायरन की संख्या बढ़ाई जाएगी और करीब 5 से 10 किलोमीटर के अंतराल पर सेंसर-सायरन लगाने की दिशा में काम किया जा रहा है।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ