रामलीला मैदान की ‘पवित्रता’ को लेकर शुद्धि हवन, कांग्रेस पर निशाना
हल्द्वानी के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की शंखनाद सभा के बाद अब इस जगह की शुद्धि को लेकर धार्मिक आयोजन किया गया। श्री राम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास के तत्वावधान में न्यास के सचिव श्री राम जी अवस्थी के नेतृत्व में रामलीला मैदान में शुद्धि हवन का आयोजन किया गया।

आयोजकों का कहना है कि रामलीला मैदान हिंदू धार्मिक आयोजनों और रामलीला मंचन का प्रमुख स्थल है। उनका आरोप है कि कांग्रेस की शंखनाद सभा के दौरान मंच से इस्लामिक नारे लगाए गए और ऐसे व्यक्ति को मंच दिया गया, जिसने हिंदू संगठनों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की।।
आयोजकों ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से रामलीला मैदान की धार्मिक पवित्रता प्रभावित हुई है। इसी को लेकर हवन-यज्ञ के माध्यम से स्थल की शुद्धि और पुनर्स्थापना का प्रयास किया गया।ज्योतिषाचार्य पण्डित मोहन शास्त्री, गिरीश पाण्डे, अंकित पाल, मीरा क्षोत्रिय, लता पंत, विजय फर्त्याल, अनमोल, कुलदीप समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे फिलहाल रामलीला मैदान में आयोजित यह शुद्धि हवन राजनीतिक बयानबाजी के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।




0 टिप्पणियाँ