कोश्यारी ने खिलाया केक,काशी सिंह ऐरी पहुंचे घर—क्या दीपक बल्यूटिया बनेंगे हल्द्वानी की सियासत के ‘गेम चेंजर’? क्या होने जा रहा है बड़ा फेरबदल?

हल्द्वानी की सियासत में बड़े फेरबदल की आहट

➤क्या दीपक बल्यूटिया को साधने की कोशिश में जुट गए हैं दूसरे दल ?
➤क्या हल्द्वानी में नए राजनीतिक समीकरण हो रहे हैं तैयार ?
➤ क्या आने वाले दिनों में उत्तराखंड की राजनीति में कोई बड़ा सियासी धमाका देखने को मिलेगा?

हल्द्वानी की राजनीति में इन दिनों एक नाम को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हैं और वह नाम है दीपक बल्यूटिया का। बीते दिनों पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, दीपक बल्यूटिया को जन्मदिन का केक खिलाते नजर आए थे और अब आज उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता एवं संस्थापक काशी सिंह ऐरी भी दीपक बल्यूटिया से मुलाकात करने उनके आवास पहुंचे।

हल्द्वानी की राजनीति का एक चर्चित चेहरा रहे हैं बल्यूटिया

अब सवाल ये उठ रहा है कि आखिर दीपक बल्यूटिया को लेकर अचानक अलग-अलग राजनीतिक दलों और नेताओं की सक्रियता क्यों बढ़ गई है? क्या चुनाव से पहले हल्द्वानी की सियासत में कोई बड़ा फेरबदल होने वाला है? दीपक बल्यूटिया लंबे समय से हल्द्वानी की राजनीति का एक चर्चित चेहरा रहे हैं। ऐसे में पहले भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात और अब काशी सिंह ऐरी का उनके आवास पहुंचना, राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे रहा है।हालांकि इन मुलाकातों को लेकर अभी तक किसी भी राजनीतिक दल या दीपक बल्यूटिया की ओर से कोई स्पष्ट राजनीतिक घोषणा नहीं हुई है… लेकिन जिस तरह से चुनाव से पहले उनके आवास पर सियासी मुलाकातों का दौर बढ़ता दिखाई दे रहा है, उसने कई सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।।

दीपक बल्यूटिया के इर्द-गिर्द बढ़ती सियासी हलचल 

फिलहाल इन सवालों के जवाब आने वाले वक्त में मिलेंगे लेकिन इतना तय है कि दीपक बल्यूटिया के इर्द-गिर्द बढ़ती सियासी हलचल ने हल्द्वानी की राजनीति का पारा जरूर चढ़ा दिया है। तो पहले कोश्यारी के साथ जन्मदिन की मुलाकात और अब यूकेडी के वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी का दीपक बल्यूटिया के आवास पहुंचना इन मुलाकातों को भले ही अभी सामान्य बताया जा रहा हो, लेकिन चुनाव से पहले बदलते राजनीतिक समीकरणों के बीच इन तस्वीरों ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या दीपक बल्यूटिया हल्द्वानी की राजनीति में किसी नए सियासी समीकरण का केंद्र बनने जा रहे हैं? इसका जवाब आने वाला समय ही देगा।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ