हल्द्वानी डकैती कांड का खुलासा
हल्द्वानी के गोरापड़ाव इलाके में हथियारों के बल पर हुई लाखों रुपये की सनसनीखेज डकैती का नैनीताल पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो नकाबपोश आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से लूटी गई नकदी, तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, जुए में हारी रकम की भरपाई के लिए इस पूरी वारदात की साजिश रची गई थी।

वीओ- 19 अगस्त की शाम गोरापड़ाव स्थित एक ऑफिस और गैराज में करीब 10 हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया था। पीड़ित की तहरीर के अनुसार बदमाश करीब 8 लाख रुपये की नकदी, 12 मोबाइल फोन और सोने की चेन व अंगूठियां लूटकर फरार हो गए थे।।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने करीब 50 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की विशेष टीम गठित की। एसओजी, साइबर टीम, क्राइम विशेषज्ञ, डॉग स्क्वायड और अन्य पुलिस टीमों को जांच में लगाया गया। सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्धों वंशप्रीत सिंह उर्फ पन्नू और रखवीर सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की।ह
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात की योजना बनाई थी। बताया जा रहा है कि जुए में हारी रकम की भरपाई और आर्थिक तंगी से निकलने के लिए गोरापड़ाव में बड़े पैमाने पर जुआ खेले जाने की जानकारी मिलने के बाद डकैती की साजिश रची गई। आरोपियों ने पहले इलाके की रेकी की और फिर नकाब पहनकर हथियारों के बल पर वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल 66 हजार रुपये की नकदी, एक तमंचा और 8 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार मामले में अन्य आरोपियों की तलाश और आगे की कार्रवाई जारी है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने घटना के खुलासे में शामिल पुलिस टीम को 2500 रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया है। फिलहाल हल्द्वानी पुलिस इस सनसनीखेज डकैती मामले में फरार अन्य आरोपियों तक पहुंचने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस संगठित अपराध से जुड़े सभी लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1- वंशप्रीत सिंह उर्फ पन्नू पुत्र सुखपाल सिंह निवासी विथा अकबर सितारगंज जनपद उधम सिंह नगर उम्र 25 वर्ष,
2- रखवीर सिंह पुत्र हरविन्दर सिंह निवासी ईश्वरपुर थाना शीषगढ़ जिला बरेली उ0प्र0 उम्र 28 वर्ष
बरामदगी-
वंशप्रीत से 31000/- 04 जिन्दा कारतूस
रखवीर सिंह से ₹35000/- एवं एक तमंचा 315 बोर में 04 जिंदा कारतूस



0 टिप्पणियाँ