कल काठगोदाम में उतरेगा CM धामी का हेलीकॉप्टर,जानिए पूरा कार्यक्रम एक क्लिक में...

मुख्यमंत्री धामी का क्लबएक दिवसीय जनपद भ्रमण 

हल्द्वानी, 24 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 25 सितंबर को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर रहेंगे।जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की जानकारी साझा की है।।

।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह 10:50 बजे लोहियाहेड हेलीपैड से प्रस्थान करेंगे और 11:10 बजे नगर निगम इंटर कॉलेज मैदान, काठगोदाम पहुंचेंगे।इसके बाद मुख्यमंत्री 11:30 बजे होटल आईटीसी फॉर्च्यून वाकवे मॉल पहुंचेंगे, जहां वह जागरण फोरम कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।।

कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री धामी दोपहर 1:20 बजे होटल आईटीसी फॉर्च्यून वाकवे मॉल से प्रस्थान करेंगे और 1:30 बजे नगर निगम इंटर कॉलेज मैदान, काठगोदाम पहुंचेंगे।इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:40 बजे नगर निगम इंटर कॉलेज मैदान से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। उनके कार्यक्रम को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ