हल्द्वानी में U-14 नेशनल क्रिकेट चैम्पियनशिप के ट्रायल, 15-16 सितंबर को वेंडी क्रिकेट ग्राउंड में होगा चयन

हल्द्वानी में U-14 नेशनल क्रिकेट चैम्पियनशिप के ट्रायल

हल्द्वानी के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मौका है।स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया यानी SCAI के तत्वावधान में आयोजित होने वाली U-14 नेशनल क्रिकेट चैम्पियनशिप 2026 के लिए कुमाऊं जोन के ट्रायल आयोजित किए जा रहे।

U-14 नेशनल क्रिकेट चैम्पियनशिप 2026 के लिए कुमाऊं जोन का ट्रायल 15 और 16 सितंबर 2026 को हल्द्वानी के गौलापार स्थित वेंडी क्रिकेट ग्राउंड, कुंवरपुर में आयोजित होगा।ट्रायल में 1 जनवरी 2013 या उसके बाद जन्मे खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। इसके लिए ट्रायल शुल्क 500 रुपये, नॉन-रिफंडेबल, निर्धारित किया गया है।

आयोजकों के मुताबिक खिलाड़ियों का चयन उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। ट्रायल के दौरान विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की निगरानी में खिलाड़ियों की प्रतिभा, तकनीक, फिटनेस और खेल क्षमता का आकलन किया जाएगा।बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 22 सितंबर से अलीगढ़ में प्रस्तावित है।ऐसे में कुमाऊं क्षेत्र के प्रतिभावान युवा क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए यह राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का बेहतरीन मौका है। आयोजकों ने अधिक से अधिक योग्य खिलाड़ियों से ट्रायल में पहुंचकर अपनी प्रतिभा दिखाने की अपील की है।।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ