सावधान,क्या आपके पास भी हे ख़राब, पुराना और टूटा मोबाइल और आप उसे व्यर्थ समझ बेच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए

आपका पुराना मोबाइल बन सकता है साइबर क्राइम का हथियार-


गांवों में घूमकर खराब मोबाइल खरीद रहे हैं फेरीवाले-

महराजगंज,वर्तमान समय में साइबर आरोपियों का एक गैंग ख़राब,पुराने और टूटे मोबाइल फोन को इकठ्ठा करने में लगा है। साइबर आरोपित पुराने मोबाइल फोन को ठीक कर उसका इस्तेमाल आनलाइन ठगी आदि में कर रहे हैं और पुलिस की जांच में आरोपित वह बन रहा है जिसके नाम से मोबाइल पहले पंजीकृत होता है। ऐसे में इन मामलों पर रोक लगाए जाने को लेकर महराजगंज साइबर सेल की पुलिस ने लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है। Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405

गांवों से साइबर आरोपितों के पास ऐसे पहुंचते हैं पुराने मोबाइल-

 साइबर अपराधियों के साथियों का एक गैंग इन दिनों गांवों में फेरी लगाकर फलों, रुपयों,कंबल और अन्य सामान के लालच में पुराने और व्यर्थ मोबाइल फोन खरीद रहे हैं। ग्रामीण महिलाएं और साइबर अपराध से अनजान लोग घर में बेकार पड़े मोबाइल फोन को जरा सी लालच के चक्कर में आकर बेच दिया जाता है। गैंग के यह सदस्य ग्रामीण इलाकों से मोबाइल इकट्ठा कर एकमुश्त रूप से साइबर अपराधियों को बेच देते हैं,जहां आरोपित पुराने और खराब मोबाइल फोन की खराबी को सही करके उसे एक्टिवेट कर देते हैं। मोबाइल एक्टिवेट होने के बाद उसे अगले साथियों के पास भेज दिया जाता है, जहां उस मोबाइल को आनलाइन ठगी में इस्तेमाल किया जाता है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ