Cctv कैमेरे की फुटेज में दिखा चोरी करने वाला गिरोह-
रुद्रपुर,कुमाऊं के सबसे बड़े ज्वेलरी शोरूम बंसल जेवेलर्स जो कि रुद्रपुर में स्तिथ है, में आज उस समय हड़कम्प मच गया जब सीसीटीव कैमेरे की फुटेज में ये दिखाई दिया कि एक गिरोह जिसमे की दो महिलाएं और एक पुरूष शामिल हैं गहनों की चोरी करते दिखाई दिया।Advertize with us,call now- 9897427220,8279849405
30 सितंबर की चोरी आज पकड़ में आई-
कैमेरे में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे ये बातचीत के दौरान गहनें देखते-देखते गायब कर रहे हैं,और हैरत की बात की ये सब कैमेरे में तो रिकॉर्ड हुआ लेकिन वहां मौजूद स्टाफ इससे बेखबर रहा।आपको बतातें चलें कि ये घटना बीती 30 सितंबर की है क्योंकि इस बीच दीवाली व धनतेरस की व्यस्था रही तो कैमेरे की फुटेज देखने का टाइम नही मिला और जब आज फुटेज देखी तो वहां मौजूद स्टाफ ये देख दंग रह गया कि वहां से लाखों रुपये के गहने चोरी हो चुके हैं।

बताया जा रहा है कि गहनों की कीमत 3 लाख 65 हज़ार के करीब है,फिलहाल इसकी तहरीर पुलिस को दे दी गई है और अब पुलिस आगे की कारवाई में जुट गई है।


0 टिप्पणियाँ