लाइव शो हुआ बंद,एंकर प्रतीक त्रिवेदी सहित टीम मौके से फरार-
रुद्रपुर,लाइव प्रसारण के दौरान अंबेडकर पार्क में भिड़े भाजपाई और कांग्रेसी।इस दौरान दोनों दलों के लोगो ने एक दूसरे पर जमकर गाली-गलौज की और मारपीट भी की,इतना ही नहीं कुर्सियां भी उछाल एक दूसरे पर मारी गई, जिसके चलते लाइव शो बंद हो गया और एंकर प्रतीक त्रिवेदी सहित टीम मौके से फरार हो गए।Star Health Insurance Haldwani,Nainital,Rudrapur(Uttarakhand)
लाइव शो में हुई मारपीट -
आपको बताए चले की रुद्रपुर के अंबेडकर पार्क में कल शाम एक नेशनल टीवी का लाइव शो का कार्यक्रम चल रहा था जिसमे एंकर प्रतीक त्रिवेदी ने डिबेट करने के लिए पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़, विधायक राजकुमार ठुकराल और आम आदमी पार्टी के महानगर अध्यक्ष नंदलाल को मंच पर बुलाया था। एंकर द्वारा कई विषयों पर प्रश्न किए जा रहे थे जिसके जवाब वहां विभिन्न दलों के मौजूद नेता दे रहे थे। इस डिबेट में कांग्रेस और भाजपा के दर्जनों समर्थक भी मौजूद थे, जो बीच में लगातार नारेबाजी कर रहे थे,हालांकि टीवी का एंकर उन्हें बार-बार शांत कराने का प्रयास करता रहा लेकिन वह नहीं मान रहे थे की इसी दौरान किसी एक पक्ष ने दूसरे दल के नेता पर कोई टिप्पणी कर दी और दोनों पक्षों ने नारेबाजी इतने उग्र कर दी कि जिसको लेकर मामला तूल पकड़ गया और देखते ही देखते कांग्रेसी और भाजपाइयों में गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई, ये सब तब हो रहा जब कार्यक्रम नेशनल टीवी पर लाइव आ रहा था,हंगामा बढ़ता देख एंकर और उसकी टीम तत्काल वहां से फूर हो गयी। Advertize with us,call now- 9897427220,8279849405
क्या अब टीम आगे के कार्येक्रम जारी रखेगी या कैंसिल कर वापस लौटेगी-
सूचना मिलने पर कोतवाल विक्रम राठौर पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराया। लाइव शो में इस तरह का विवाद पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया है। बीते रोज़ हल्द्वानी में भी डिबेट कार्यक्रम रखा गया था यहाँ भी पक्ष एक दूसरे पर कीचड़ उछाल रहे थे लेकिन यहां शांतिपूर्वक रहा, पूरा कार्यक्रम सही तरीके सा संपन्न भी हो गया लेकिन रुद्रपुर के शो के बाद क्या अब टीम आगे के कार्येक्रम जारी रखेगी या कैंसिल कर वापस लौटेगी।
ये भी पड़ें- काठगोदाम,इस स्कूटी वाली लड़की से रहें सावधान,कहीं अगला शिकार आप तो नहीं


0 टिप्पणियाँ