हल्द्वानी, सेल्फी लेना पड़ा भारी,युवक गोला पूल से गिरा निचे

 सेल्फी ले रहा युवक पुल से नीचे गिरा -

हल्द्वानी,आज सुबह का दिन इस परिवार के लिए अच्छा नहीं रहा, यहां गौला पुल पर अपनी सेल्फी ले रहा युवक पुल से नीचे गिरा गया ,पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भी पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, मृतक की पहचान हल्द्वानी के इंदिरा नगर निवासी नूर हसन के रूप में हुई है।Star Health Insurance Haldwani,Nainital,Rudrapur(Uttarakhand)

युवक असुंतलित हो पुल से नीचे जा गिरा-

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग आठ बजे करीब गौला पुल पर सेल्फी ले रहा एक युवक असुंतलित हो पुल से नीचे जा गिरा,इस घटना की जानकारी तुरंत वनभूलपुरा पुलिस को दी गई। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को अपने ही वाहन में बेस चिकित्सालय ले गई,लेकिन यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405
पुलिस ने शव का पंचनामा करवा पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है,उसकी शिनाख्त इंदिरा नगर निवासी नूर हसन पुत्र छोटे के रूप में हुई।
ये भी पड़ें- काठगोदाम,इस स्कूटी वाली लड़की से रहें सावधान,कहीं अगला शिकार आप तो नहीं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ