यार ने ही लूट लिया घर यार का-
हल्द्वानी,आखिर ये किसकी नज़र लगी देवभूमि को जो आये दिन कुछ न कुछ सुनने को मिल रहा हे कभी नशे को लेकर तो कभी महिलाओं संग शारीरिक शोषण को लेकर,ताज़ा मामला मुखानी थाना क्षेत्र से सामने आया हे। यहाँ रहने वाली एक महिला ने एक युवक पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग भी की है,फ़िलहाल पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। Star Health Insurance Haldwani,Nainital,Rudrapur(Uttarakhand)
नजदीकियां बड़ी और दोनों में शारीरिक संबंध हुए स्थापित-
मुखानी थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर में कहा है कि उसका विवाह स्न 2017 में हुआ था लेकिन पति की नशे की लत की वजह से उसका मार्च 2021 में तलाक हो गया था। इस दौरान उसके पति के मित्र जितेंद्र नेगी निवासी छड़ायल के साथ उसकी नजदीकियां बढ़ गई और दोनों में शारीरिक संबंध भी स्थापित हो गए। Advertize with us,call now- 9897427220,8279849405
इसके बाद जितेंद्र शादी का झांसा देकर उसका निरंतर शारीरिक शोषण करता रहा और इस दौरान उसकी एक पुत्री भी हो गई।अब आरोप है कि अब जितेंद्र ने दूसरी जगह शादी कर ली है, महिला ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पड़ें-रुद्रपुर,लाइव शो में जमकर भीड़े भाजपाई और कांग्रेसी,एंकर प्रतीक त्रिवेदी सहित टीम मौके से फरार
ये भी पड़ें- हल्द्वानी, सेल्फी लेना पड़ा भारी,युवक गोला पूल से गिरा निचे 


0 टिप्पणियाँ