ममता की हार पर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश का तंज,‘अहंकार ले डूबा’ दीदी को,EVM पर उठे सवालों पे कहा...

बीजेपी का परचम, मोदी फैक्टर हिट, EVM पर उठे सवालों को किया खारिज

हल्द्वानी,बंगाल चुनाव नतीजों पर अब सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश ने खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की हार उनकी “अहंकार की राजनीति” का नतीजा है। उनके मुताबिक, कांग्रेस के साथ किए गए व्यवहार का परिणाम अब सामने आ गया है। 

विधायक ने इसे “जो हुआ, सही हुआ” करार दिया।वहीं बीजेपी की जीत पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने बंगाल में अपना परचम लहराया है और उम्मीद जताई कि आने वाले समय में बीजेपी वहां बेहतर काम करेगी।वहीं ईवीएम पर उठ रहे सवालों को लेकर भी उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में बड़े-बड़े वैज्ञानिक और संस्थान मौजूद हैं, ऐसे में ईवीएम पर संदेह करना गलत है और इसमें किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं होती।बंगाल में घुसपैठ के मुद्दे पर विधायक ने कहा कि जब केंद्र में बीजेपी की सरकार है, तो बार-बार सत्यापन के बावजूद घुसपैठ होना राज्य सरकार की कमी को दर्शाता है।

अंत में उन्होंने कहा कि इस चुनाव में “मोदी फैक्टर” साफ तौर पर नजर आया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रणनीति ने बीजेपी की जीत में अहम भूमिका निभाई।कुल मिलाकर, बंगाल के नतीजों के बाद सियासत अब और गरमाने के संकेत दे रही है।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ