मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेंट की “आवाज़ न्यूजदर्पण लाइव” की कॉपी
हल्द्वानी,उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज हल्द्वानी में शिष्टाचार भेंट के दौरान “आवाज़ न्यूजदर्पण लाइव” की कॉपी भेंट की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रकाशन की सराहना करते हुए टीम के प्रयासों की प्रशंसा की और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के प्रयास देवभूमि की जनभावनाओं और स्थानीय मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने मीडिया को समाज का सशक्त माध्यम बताते हुए निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को और मजबूत करने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान अखबार में प्रकाशित खबरों की भी सराहना करी।
इस दौरान उपस्थित टीम सदस्यों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया कि “आवाज़ न्यूजदर्पण लाइव” भविष्य में भी जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाता रहेगा।







0 टिप्पणियाँ