कांग्रेस में ‘निजीकरण’ का आरोप,ललित जोशी ने खोला मोर्चा बोले कार्यकर्ता सम्मेलन बना भाषण मंच,नुकसान तय?

अंदरखाने घमासान,ललित जोशी बोले,ऐसा चलता रहा तो कांग्रेस को नुकसान तय

हल्द्वानी में कांग्रेस के अंदरूनी हालात एक बार फिर सुर्खियों में हैं।उत्तराखंड प्रभारी Kumari Selja के दौरे के बीच कांग्रेस नेता Lalit Joshi ने बड़ा बयान दिया है।।

ललित जोशी ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन के नाम पर सिर्फ कुछ नेताओं की भाषणबाजी हो रही है, जबकि असली कार्यकर्ताओं की आवाज को नजरअंदाज किया जा रहा है।उन्होंने आरोप लगाया कि हल्द्वानी में कुछ लोग वर्षों से कांग्रेस का “निजीकरण” करने में लगे हैं,जो सिर्फ अपना एजेंडा चलाते हैं और शीर्ष नेतृत्व को गुमराह करते हैं।जोशी ने साफ कहा कि नेताओं की नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं और जनता की आवाज सर्वोपरि होनी चाहिए।।

उनका कहना है कि अगर जमीनी कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुनी गई तो इसका नुकसान पार्टी को उठाना पड़ेगा।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि हल्द्वानी में यह सिलसिला लंबे समय से चल रहा है और अगर इसे नहीं रोका गया तो यह कांग्रेस के लिए घातक साबित हो सकता है।अब देखना होगा कि इस बयान के बाद पार्टी नेतृत्व क्या रुख अपनाता है।।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ