भाजपा मंडल अध्यक्षों की बैठक में उठा स्मार्ट मीटर और अतिक्रमण का मुद्दा
हल्द्वानी। भाजपा मंडल अध्यक्षों की बैठक में शहर और क्षेत्र से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में खास तौर पर स्मार्ट मीटर और अतिक्रमण को लेकर मंडल अध्यक्षों ने अपनी बात रखी।कई मंडल अध्यक्षों ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बढ़े हुए बिजली बिलों का मामला उठाया। उनका कहना था कि उपभोक्ताओं को पहले की तुलना में अधिक बिल आने की शिकायतें मिल रही हैं, जिसके चलते इस मामले का समाधान जरूरी है।।

वहीं, शहर में अतिक्रमण के खिलाफ चल रही कार्रवाई और लाल निशान लगाए जाने को लेकर भी चर्चा हुई। मंडल अध्यक्षों ने स्थानीय लोगों की समस्याओं और कार्रवाई के दौरान सामने आ रही दिक्कतों को बैठक में रखा।।
बैठक में भाजपा पदाधिकारियों ने जनसमस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित मुद्दों को उचित स्तर पर उठाने की बात कही। स्मार्ट मीटर और अतिक्रमण जैसे मुद्दों पर आगे भी चर्चा जारी रखने पर जोर दिया गया।



0 टिप्पणियाँ