“मोदी फैक्टर नहीं, ज्ञानेश कुमार फैक्टर”, ललित जोशी का बीजेपी पर हमला
हल्द्वानी में बंगाल चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है बीते रोज विधायक सुमित हृदेश के बयान पर अब कांग्रेस नेता ललित जोशी ने पलटवार किया है ललित जोशी ने कहा कि कांग्रेस का मुकाबला भाजपा से नहीं बल्कि चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार से था।
उन्होंने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि बंगाल में लाखों वोट काटे गए और लोकतंत्र को कमजोर करने का काम किया गया। वहीं मोदी फैक्टर को लेकर भी उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा उन्होंने कहा हमारा भाजपा से कोई झगड़ा नहीं है, हमारा मुकाबला चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार से था। ज्ञानेश कुमार वह व्यक्ति हैं जिन्होंने पूरे देश में एक तरह का संक्रमण पैदा किया। जिस तरह से सिस्टम बनाया गया उससे लोकतंत्र पूरी तरह ध्वस्त होता नजर आया।
बंगाल में 91 लाख वोट काटे गए और आखिरी में 27 लाख वोट पूरी तरह खत्म हो गए। यह लोकतंत्र नहीं है। विधायक जी ने इसे मोदी फैक्टर का जामा पहनाने की कोशिश की, लेकिन यह बीजेपी का सेट किया हुआ नैरेटिव है। यह मोदी फैक्टर नहीं बल्कि ज्ञानेश कुमार फैक्टर है।
join our whatsapp group- click here👈Youtube Channel- click here👈facebook Page- click here👈 instagram- Click here👈
join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
instagram- Click here👈





0 टिप्पणियाँ