काठगोदाम,पुलिसकर्मी के बेटे ने रचा इतिहास,CBSE 10वीं में टॉपर,कोटा रवाना

काठगोदाम के छात्र ने किया कमाल, 10वीं में शानदार प्रदर्शन

हल्द्वानी के काठगोदाम क्षेत्र से एक होनहार छात्र ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।  काठगोदाम के छात्र प्रतीक जुकरिया ने सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट में बेहतरीन अंक हासिल किए हैं।।

प्रतीक एक साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता पुलिस विभाग में कार्यरत हैं और काठगोदाम में ही उनका परिवार निवास करता है। सीमित संसाधनों के बावजूद प्रतीक ने कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। 97% से ऊपर परसेंटेज लाकर प्रतीक ने परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

प्रतीक का सपना आगे चलकर इंजीनियर बनने का है। अपने इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए उन्हें 11वीं की पढ़ाई के साथ-साथ कोचिंग के लिए राजस्थान के कोटा भेजा गया है, जहां वे बेहतर तैयारी कर सकें।प्रतीक की इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं क्षेत्र के लोगों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ