नैनीताल रोड पर अज्ञात शव मिलने से सनसनी,मौके पर पुलिस

भुजिया घाट के पास शव मिलने से सनसनी 

हल्द्वानी,नैनीताल रोड स्थित भुजिया घाट के पास आज शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक पुरुष का शव पड़ा हुआ मिला। राहगीरों की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही काठगोदाम पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

बताया जा रहा है कि शव सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।।

फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। साथ ही मृतक की शिनाख्त के प्रयास भी लगातार जारी हैं।। 

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ