हल्द्वानी/काठगोदाम में 2 अप्रैल का इंडियन गैस डिलीवरी रोस्टर जारी,इन इलाकों में पहुंचेगी गैस

हल्द्वानी/काठगोदाम में अप्रैल 2026 के लिए होम डिलीवरी का रोस्टर जारी

हल्द्वानी,कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा संचालित इंडेन गैस एजेंसी हल्द्वानी और काठगोदाम ने 2 अप्रैल 2026 के लिए होम डिलीवरी का रोस्टर जारी कर दिया है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि तय क्षेत्रों में समय पर मौजूद रहें ताकि गैस सिलेंडर की डिलीवरी सुचारु रूप से हो सके।

जारी रोस्टर के अनुसार 2 अप्रैल को हल्द्वानी शहर के कई इलाकों में गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी की जाएगी। इनमें नम्रा मस्जिद, उजाला नगर, हिमालया फार्म, आरटीओ रोड, पाल कॉलेज क्षेत्र, बनभूलपुरा लाइन नंबर 16, गुरुतेग बहादुर रोड तिकोनिया, आदर्श नगर मुखानी, धनपुरी, जज फार्म मुखानी, बिठौरिया नंबर, भरतपुर कमलुवागांजा और लामाचौड़ इसाई नगर शामिल हैं।

एजेंसी की ओर से उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर चालू रखें और डिलीवरी के समय आवश्यक पहचान और भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित करें।अगर आप भी इन क्षेत्रों में रहते हैं तो तय समय पर घर पर मौजूद रहें, ताकि आपको किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ