भाजपा सिर्फ महिला सशक्तिकरण की बातें करती है- इन्दर पाल आर्य
इन्दर पाल ने कहा कि उत्तराखंड में लगातार महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार ठोस कार्रवाई करने में नाकाम है। उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि आज तक पीड़िता को पूरा न्याय नहीं मिल पाया है उन्होंने चंपावत में नाबालिग के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना को बेहद शर्मनाक और निंदनीय बताते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो चुकी है।भाजपा केवल महिला सशक्तिकरण के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन धरातल पर बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।
अंकिता भंडारी मामले में आज तक न्याय अधूरा है और अब चंपावत जैसी घटनाएं प्रदेश को शर्मसार कर रही हैं। सरकार को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।कांग्रेस ने राज्य सरकार से मामले में त्वरित और कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की है।





0 टिप्पणियाँ