आज पानी नहीं तो कल धरना”, पार्षद की चेतावनी से मचा हड़कंप-
हल्द्वानी, गर्मी बढ़ते ही पानी का संकट भी गहराने लगा है।शहर के कई वार्डों में लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं।ताजा मामला वार्ड नंबर 12, राजपुर क्षेत्र का है जहां पानी की समस्या से परेशान लोग आज सड़कों पर उतर आए।
क्षेत्र की पार्षद प्रीति आर्य, स्थानीय लोगों के साथ जल संस्थान हल्द्वानी के दफ्तर पहुंचीं और सहायक अभियंता का घेराव किया।इस दौरान पार्षद ने साफ चेतावनी दी कि अगर आज शाम तक पानी की सप्लाई ठीक नहीं हुई, तो कल से यहीं धरना शुरू किया जाएगा।
हंगामे के बाद अधिकारियों ने आश्वासन दिया हैकि शाम तक लाइन ठीक कर पानी की सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।फिलहाल, आश्वासन के बाद लोग वापस लौट गए हैं।
join our whatsapp group- click here👈Youtube Channel- click here👈facebook Page- click here👈 instagram- Click here👈
join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
instagram- Click here👈








0 टिप्पणियाँ