ईंधन संरक्षण को लेकर प्रशासन की नई पहल
शनिवार को “पब्लिक ट्रांसपोर्ट डे”
प्रशासन ने हर शनिवार को “पब्लिक ट्रांसपोर्ट डे” के रूप में मनाने का फैसला लिया है, ताकि ईंधन बचत के साथ-साथ आम जनता में भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुंच सके।हल्द्वानी प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार अब प्रत्येक शनिवार को अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय आने-जाने के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करेंगे। इसके अलावा जिन अधिकारियों के पास ई-वाहन उपलब्ध हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर ई-वाहनों के इस्तेमाल के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अनावश्यक निजी वाहनों के उपयोग से बचने और कार पूल व्यवस्था अपनाने की अपील भी की गई है।।
प्रशासन का मानना है कि इससे ईंधन की बचत होगी, यातायात का दबाव कम होगा और कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी। वहीं कार्यालय स्तर पर फीडबैक भी तैयार किया जाएगा, जिसमें ओवरलोडिंग, अधिक किराया, चालक का व्यवहार और मोबाइल प्रयोग जैसे यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी।।
पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रशासन की यह पहल अब आम लोगों के लिए भी एक संदेश मानी जा रही है, जिसमें सार्वजनिक परिवहन और ईंधन बचत को जन आंदोलन बनाने की कोशिश की जा रही है।








0 टिप्पणियाँ