निजी स्कूलों पर जिला प्रशासन सख्त
मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल द्वारा जारी नोटिस में आरोप लगाया गया है कि कई निजी विद्यालय एनसीईआरटी किताबों के बजाय महंगी निजी प्रकाशनों की पुस्तकें अभिभावकों पर थोप रहे हैं। साथ ही कुछ स्कूलों द्वारा विशेष दुकानों से किताबें और शिक्षण सामग्री खरीदने का दबाव भी बनाया जा रहा है।।
नोटिस प्राप्त करने वाले 12 निजी विद्यालयों के नाम
सेंट लॉरेंस स्कूल
दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल
केवीएम पब्लिक स्कूल
माउंट लीटेरा जी स्कूल
दिल्ली पब्लिक स्कूल
ओरम द ग्लोबल स्कूल
जस गोविन स्कूल
डीएवी स्कूल
नैनी वैली स्कूल
गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल
शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल
टीआरवी स्कूल
जिला प्रशासन ने स्कूलों को 15 दिन के भीतर संशोधित पुस्तक सूची जारी करने, एनसीईआरटी पुस्तकों को प्राथमिकता देने और वेबसाइट पर फीस व पुस्तक सूची सार्वजनिक करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा अभिभावकों से अतिरिक्त वसूले गए शुल्कों के समायोजन और अनावश्यक किताबों के धनवापसी की व्यवस्था करने को भी कहा गया है।प्रशासन ने साफ किया है कि तय समय में आदेशों का पालन नहीं करने वाले विद्यालयों के खिलाफ मान्यता निलंबन या निरस्तीकरण जैसी सख्त कार्रवाई की जाएगी।







0 टिप्पणियाँ