हल्द्वानी बस अड्डे में युवक की मौत से मचा हड़कंप

 हल्द्वानी बस अड्डे में युवक की मौत से मचा हड़कंप

हल्द्वानी, रोडवेज बस स्टेशन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब स्टेशन परिसर में एक युवक की अचानक मौत हो गई। युवक बेंच पर बैठा था, तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी अनुसार मूल रूप से नथुवाखान सुयलगाड़ निवासी 35 वर्षीय वीरेंद्र सिंह बीते एक दिन से रोडवेज स्टेशन परिसर में घूमता हुआ दिखाई दे रहा था। बुधवार रात करीब 9 बजे वह स्टेशन परिसर में बेंच पर बैठा था, तभी अचानक अचेत होकर गिर पड़ा। आसपास बैठे लोगों ने शोर मचाया जिसके बाद रोडवेज कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस युवक को अस्पताल लेकर गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ