"डी फैशन बुटीक” नाम की दुकान पर छापेमारी
काठगोदाम,नैनीताल पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए काठगोदाम क्षेत्र में चरस तस्करों के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया है। एएनटीएफ, एसटीएफ और काठगोदाम पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बुटीक की दुकान पर छापा मारकर करीब 10 लाख रुपये की चरस बरामद की है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आज 10 मई को दमुवाढूंगा क्षेत्र के देवखड़ी में “डी फैशन बुटीक” नाम की दुकान पर छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो तस्करों के कब्जे से 5 किलो 2 ग्राम अवैध चरस बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से प्रवीण आर्या और बलवंत सिंह को गिरफ्तार किया है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि बरामद चरस बागेश्वर क्षेत्र से लाकर सप्लाई की जा रही थी। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। वहीं पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।नैनीताल पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे तस्करों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।
join our whatsapp group- click here👈Youtube Channel- click here👈facebook Page- click here👈 instagram- Click here👈
join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
instagram- Click here👈







0 टिप्पणियाँ