MBPG कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या,मौत से पहले दोस्त को भेजा मोबाइल पिन,इलाके में सनसनी

 छात्रा की संदिग्ध आत्महत्या से सनसनी

हल्द्वानी से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक 24 वर्षीय छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।

मृतका की पहचान दिव्या आर्या के रूप में हुई है, जो एमबीपीजी कॉलेज की फाइनल ईयर की छात्रा थी। मामला काठगोदाम थाना क्षेत्र के चांदमारी इलाके का बताया जा रहा है।बताया जा रहा है कि रविवार देर शाम दिव्या ने अपने परिवार के साथ सामान्य रूप से भोजन किया और फिर अपने कमरे में चली गई। इसी दौरान उसने अपने एक करीबी मित्र को मोबाइल का पिन कोड मैसेज किया।।

अचानक आए इस संदेश से युवक को अनहोनी की आशंका हुई। उसने दिव्या को लगातार करीब 40 बार कॉल किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। घबराया युवक तुरंत उसके घर पहुंचा।जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो दिव्या फंदे से लटकी मिली। उस समय परिवार के अन्य सदस्य भी घर में मौजूद थे, लेकिन किसी को इस घटना की भनक तक नहीं लगी।परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिव्या चार बहनों में सबसे बड़ी थी। करीब एक साल पहले उसके पिता का निधन हो चुका था, जिसके बाद परिवार आर्थिक और मानसिक संकट से गुजर रहा था। मां मजदूरी कर अपनी बेटियों की परवरिश कर रही थी।बड़ी बेटी की इस असमय मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है।। 

सूचना मिलते ही काठगोदाम पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही दिव्या का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है।पुलिस अब इस बात की जांच में जुटी है कि आखिर आत्महत्या से पहले छात्रा ने अपने दोस्त को मोबाइल का पिन कोड क्यों भेजा, फिलहाल इस पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस हर पहलू से इस घटना की पड़ताल कर रही है।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ