हल्द्वानी,49 और निजी स्कूलों पर प्रशासन का शिकंजा,अब तक 99 को नोटिस,निजी स्कूलों की मनमानी पर डीएम सख्त..

जिले में निजी स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

नैनीताल जिले में निजी स्कूलों की मनमानी पर जिला प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। अब 49 और निजी विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही जिले में नोटिस पाने वाले निजी स्कूलों की संख्या बढ़कर 99 हो गई है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने यह कार्रवाई की है।

प्रशासन के मुताबिक कई निजी स्कूलों पर एनसीईआरटी किताबों की जगह महंगी निजी प्रकाशनों की पुस्तकें अनिवार्य कराने, अभिभावकों पर आर्थिक बोझ डालने और विशेष दुकानों से किताबें खरीदने का दबाव बनाने के आरोप हैं। इसके अलावा कई स्कूलों की वेबसाइट पर फीस और पुस्तक सूची जैसी जरूरी जानकारी भी उपलब्ध नहीं पाई गई।। 

नोटिस पाने वाले स्कूलों में

 होली ऐंजल पब्लिक स्कूल हल्द्वानी, वीवीएम पब्लिक स्कूल हल्द्वानी, विवेकानन्द पब्लिक School हल्द्वानी, सनराईज पब्लिक स्कूल हल्द्वानी, न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल हल्द्वानी, लिटिल जीनियस पब्लिक स्कूल हल्द्वानी, किड्स केयर पब्लिक स्कूल हल्द्वानी, जेम्स पब्लिक स्कूल हल्द्वानी, सृजन स्कूल गौलापार, लक्ष्मी शिशु मंदिर हल्द्वानी, मीना एकेडमी लालकुआं, होली ट्रिनिटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लालकुआं, सनराईज पब्लिक स्कूल रामनगर, लिटिल स्कॉलर एकेडमी रामनगर, दीपक डिवाइन पब्लिक स्कूल रामनगर, अल्फा मिशन पब्लिक स्कूल रामनगर, डीएसबी पब्लिक स्कूल रामनगर, गुडलक पब्लिक स्कूल रामनगर, एलएन साह प्रीपैरिटरी लर्निंग स्कूल भीमताल, डीएसएस पाल पब्लिक स्कूल भीमताल, आयुष्मान कॉन्वेंट स्कूल गरमपानी बेतालघाट, ग्रीनवुड सीनियर सेकेंडरी स्कूल लालकुआं और सनवाल पब्लिक स्कूल नैनीताल सहित कई अन्य स्कूल शामिल हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों को 15 दिनों के भीतर संशोधित पुस्तक सूची जारी करने, एनसीईआरटी पुस्तकों को प्राथमिकता देने, अतिरिक्त शुल्क समायोजित करने और अभिभावकों को राहत देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही विकासखंड स्तर पर संयुक्त जांच समितियां गठित कर दी गई हैं, जो 15 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट देंगी।

प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि तय समय सीमा में आदेशों का पालन नहीं करने वाले स्कूलों के खिलाफ मान्यता निलंबन या निरस्तीकरण समेत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से अभिभावकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, वहीं निजी स्कूलों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ