हल्द्वानी,पेट्रोल पंपों पर सिटी मजिस्ट्रेट की जांच,अफवाहों से बचने की अपील,पैनिक फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई...

सिटी मजिस्ट्रेट ने शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों का किया निरीक्षण

हल्द्वानी में पेट्रोल और डीजल को लेकर किसी भी तरह की अफवाह और पैनिक की स्थिति ना बने, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। इसी क्रम में आज सिटी मजिस्ट्रेट ने शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने पेट्रोल पंप संचालकों से तेल की उपलब्धता, स्टॉक और बिक्री दरों की जानकारी ली। साथ ही यह भी जांचा गया कि कहीं किसी प्रकार की कालाबाजारी या अधिक दाम वसूले जाने जैसी शिकायत तो नहीं है।

सिटी मजिस्ट्रेट ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह की अफवाह या पैनिक फैलाने से बचें। उन्होंने कहा कि सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में तेल उपलब्ध है और तेल कंपनियां लगातार सप्लाई देने में सक्षम हैं।

वहीं पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा ने बताया कि जनता को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए पंप संचालक पहले से ही तेल खत्म होने से पहले नया ऑर्डर दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी पेट्रोल पंपों पर सामान्य तरीके से और निर्धारित सरकारी रेट पर ही पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराया जा रहा है।।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ