इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में मदर्स डे सेलिब्रेशन,बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल

कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं के प्रति सम्मान, प्रेम और आभार व्यक्त करना 

हल्द्वानी, इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में मदर्स डे के अवसर पर “बिकॉज ऑफ यू, मॉम” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं के प्रति सम्मान, प्रेम और आभार व्यक्त करना रहा। विद्यालय परिसर को आकर्षक सजावट और फूलों से सजाया गया, जिससे पूरा माहौल उत्साह और भावनाओं से भर गया।

कार्यक्रम की शुरुआत माताओं के स्वागत और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। यूकेजी और नर्सरी के नन्हे बच्चों द्वारा प्रस्तुत डांस और गीत कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे।

मदर्स डे सेलिब्रेशन में माताओं के लिए कई मनोरंजक गेम्स और एक्टिविटीज भी आयोजित की गईं, जिनमें माताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं बच्चों द्वारा अपनी माताओं के लिए व्यक्त किए गए प्रेम और भावनाओं ने कार्यक्रम को भावुक बना दिया।इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी माताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माँ का स्थान जीवन में सर्वोपरि है और ऐसे आयोजन परिवार और विद्यालय के रिश्तों को मजबूत बनाते हैं।

विद्यालय के डायरेक्टर डॉ दीपक बल्यूटिया, प्रबंधिका डॉक्टर गीतिका बल्यूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर, उप प्रधानाचार्या  ममता तनेजा एवं कोऑर्डिनेटर प्रियंका शर्मा ने सभी माताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माँ का स्थान जीवन में सर्वोपरि है और ऐसे आयोजन परिवार एवं विद्यालय के बीच संबंधों को और मजबूत बनाते हैं।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ