हल्द्वानी,50 से अधिक मेडल जीतने वाली 9 साल की हर्षिका रिखाड़ी बनीं “किड्स ब्रांड एंबेसडर”,योग में हासिल की बड़ी पहचान

हल्द्वानी की नन्ही योग प्रतिभा ने राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीते करीब 50 मेडल, 25 गोल्ड भी शामिल

हल्द्वानी: कम उम्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल करने वाली हल्द्वानी की नन्ही योग प्रतिभा हर्षिका रिखाड़ी ने एक और मुकाम अपने नाम कर लिया है। महज 9 साल की उम्र में हर्षिका को अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ द्वारा “ब्रांड एंबेसडर (किड्स)” नियुक्त किया गया है।

हर्षिका को योग के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और बाल योग प्रेरणा के प्रति समर्पण को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष योग गुरु मंगेश त्रिवेदी ने जस गोविन पब्लिक स्कूल हल्द्वानी की छात्रा हर्षिका रिखाड़ी को महासंघ का किड्स ब्रांड एंबेसडर घोषित किया। इस उपलब्धि के बाद हर्षिका के परिवार, स्कूल और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। उनके पिता भुवन रिखाड़ी, माता मोनिका रिखाड़ी, कोच नीरज धपोला और गीता धपोला समेत स्कूल प्रबंधन ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

हर्षिका ने कम उम्र में ही योग के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। वह अब तक लगभग 50 मेडल अपने नाम कर चुकी हैं, जिनमें 25 गोल्ड मेडल शामिल हैं।इसके अलावा हर्षिका को दो बार योग रत्न अवॉर्ड, मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड, इंडिया प्राउड बुक ऑफ रिकॉर्ड, टॉप 21 इंस्पायरिंग इंडियन योगीज अवॉर्ड और योगासन खेल रत्न अवॉर्ड जैसे कई प्रतिष्ठित सम्मानों से भी सम्मानित किया जा चुका है।।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ