अगले 1 साल तक सोना खरीदने से बचें
सिर्फ इतना ही नहीं इसके बाद पूरे देश में सवाल उठने लगे क्या भारत में आर्थिक संकट आने वाला है? क्या मंदी आने वाली है? उन्होंने पेट्रोल, डीजल और बिजली की बचत पर भी ज़ोर दिया।अब सवाल है आखिर इसके पीछे वजह क्या है?भारत में शादी-ब्याह और त्योहारों में सोना खरीदना सिर्फ शौक नहीं परंपरा माना जाता है।लेकिन सरकार का इशारा इस बार कुछ बड़ा संकेत दे रहा है।
भारत बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और सोना विदेशों से खरीदता है।जब हम ज्यादा सोना खरीदते हैं ज्यादा ईंधन खर्च करते हैं तो देश का अरबों डॉलर बाहर चला जाता है और इसका सीधा असर पड़ता है भारतीय रुपये पर।सरकार शायद आने वाले वैश्विक आर्थिक दबावों को पहले से भांप रही है और इसलिए लोगों से अभी से बचत और संयम की अपील की जा रही है।अगर देश की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की इस बात को सच में मान लिया…तो ये भारत के लिए एक बड़ा “मास्टर स्ट्रोक” साबित हो सकता है।







0 टिप्पणियाँ