पुलिस,पत्रकारों वा नगर निगम कर्मचारियों पर की थी पत्थरबाजी -
हल्द्वानी, बीते दिनों हुई बनभूलपुरा क्षेत्र में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने सभी नामज़द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हे। इसी क्रम में आज पुलिस ने उन महिलाओं को गिरफ्तार किया है जिन्होंने हिंसा में लिप्त हैं। आज पुलिस ने दंगे के मामले में पांच बुर्काधारी महिला पत्थरबाज को भी गिरफ्तार किया है जिनके द्वारा बीते 8 फरवरी को मलिक के बगीचे में मस्ज़िद और मदरसे को ध्वस्त करने दौरान के पुलिस, नगर निगम के कर्मचारी प्रशासन एवं पत्रकारों पर पत्थरबाजी की थी।
इनके खिलाफ पुलिस के पास है पर्याप्त एविडेंस-
एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा ने खुलासा करते हुए बताया की पुलिस में इस मामले में पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है जिन्हें पुलिस तलाश कर रही थी। इनके खिलाफ पुलिस के पास पर्याप्त एविडेंस है और उनके आधार पर पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की है। इन सभी को पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है। अभी तक पुलिस कार्यवाही में कुल 89 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुके हैं।
मु0अ0सं0-23/24 में अभियुक्तगण-
1-शहनाज पत्नी स्व० जमील अहमद उम्र-45 वर्ष निवासी बनभूलपुरा देखरेख चौकी से तीसरी बन्द गली मलिक का बीचा थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल।
2-सोनी पत्नी नाजिम मिकरानी उम्र 33 वर्ष निवासी मलिक का बगीचा थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल।
3-शमशीर पुत्री स्व० ज़मील अहमद उम्र-25 वर्ष निवासी तीसरी बन्द गली मलिक का बीचा थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल।
4-सलमा पत्नी नफीस अहमद उम्र- 50 वर्ष निवासी बनभूलपुरा देखरेख चौकी के पास मलिक का बगीचा थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल
5-रेशमा पत्नी मौ० यामीन निवासी इन्द्रानगर मौहम्मदी मस्जिद के सामने थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल, उम्र-45 वर्ष।
join our whatsapp group- click here👈YouTube Channel- click here👈facebook Page- click here👈LinkedIn- click here👈 Instagram- clickhere👈
join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈
Instagram- clickhere👈




0 टिप्पणियाँ