एक्ट्रेस ने काटा 2 करोड रुपए का गोल्ड केक -
उर्वशी रौतेला ने बीते दिनों अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने गोल्ड केक काटा है, जिसे हनी सिंह की ओर से गिफ्ट किया गया था।
सुर्खियों में बना गोल्ड केक-
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अक्सर अपने लुक्स की वजह से लाइमलाइट में रहती हैं। एक्टिंग के साथ-साथ उनकी अदाएं और डांस मूव्स के फैंस कायल हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़ी कोई ना कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं। ऐसे में उर्वशी ने बीते दिन ही अपना 30वां जन्मदिन मनाया है। इस सेलिब्रेशन की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वो गोल्ड केक काटते हुए नजर आई हैं। उनका गोल्ड केक काफी सुर्खियों में बना हुआ है, जिसे लेकर लोग सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
24 कैरेट गोल्ड से बना हे केक-
उर्वशी ने अपना जन्मदिन हनी सिंह के साथ सेलिब्रेट किया।सिंगर और एक्टर की ओर से एक्ट्रेस को एक स्पेशल तोहफा भी दिया गया, जो काफी चर्चा में बना हुआ है। इसकी तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं। उनका ये खास तोहफा देखकर फैंस हैरान हो गए हैं। हनी सिंह ने उर्वशी को 2 करोड़ का केक दिया है। ये केक 24 कैरेट गोल्ड का है। इसकी तस्वीरें भी उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
join our whatsapp group- click here👈YouTube Channel- click here👈facebook Page- click here👈LinkedIn- click here👈 Instagram- clickhere👈
join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈
Instagram- clickhere👈





0 टिप्पणियाँ