होटल में रूके और चुरा ले गये एलईडी टीवी-
नैनीताल,क्षेत्र में आये दिन सैलानी दूर दराज से पहुँचते हैं और यहाँ की खूबसूरत वादियों का लुत्फ़ उठाते हैं। इसी क्रम में बीते दिनों दो युवक नैनीताल पहुंचे। दोनों ने एक होटल में कमरा लिया। अगली सुबह वो जल्दी ही बिना बताये होटल से निकल गये। होटल स्टॉफ उनके कमरे में गया तो उनके होश ही उड़ गये। दरअसल कमरे से एलईडी टीवी गायब था, इसकी जानकारी उन्होंने तत्काल पुलिस को दी।चुराया हुआ एलईडी टीवी पास में खड़ी एक टैक्सी से हुआ बरामद -
सूचना पे पुलिस अलर्ट हुई और दोनों युवकों को शहर में ढूढ़ने लगी। इस दौरान रोडवेज की ओर जाता नजर आया। पुलिस और होटल कर्मचारियों ने रोडवेज के आसपास आरोपियों की खोजबीन शुरू की। तभी एक आरोपी टैक्सी स्टैंड के पास चाय पीता नजर आया। पुलिस ने युवक को धर दबोचा। सख्ती से पूछताछ की तो चुराया हुआ एलईडी टीवी पास में खड़ी एक टैक्सी से बरामद हुआ।पुलिस ने दोनों युवकों को चालान काट छोड़ा -
पुलिस ने एलईडी टीवी होटल कर्मियों को सौंप दिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह ऊधमसिंह नगर के किच्छा के रहने वाले है। होटल कर्मचारियों की ओर से कोई कार्रवाई न करने पर पुलिस ने दोनों युवकों को चालान काट छोड़ दिया।join our whatsapp group- click here👈YouTube Channel- click here👈facebook Page- click here👈LinkedIn- click here👈 Instagram- clickhere👈
join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈
Instagram- clickhere👈




0 टिप्पणियाँ