प्यार जब परवान चढ़ा तो दोनों ने शादी भी कर ली-
➤किन्नर से रचाया ब्याह
➤शादी की और फिर घर से हो गए फरार
➤ पिता और भाइयों ने युवक को किन्नर के साथ सिंधी चौराहे पर पकड़ा
➤किन्नर से की खबर पे तमाशबीन बने राहगीर
हल्द्वानी,बीते दिनों शहर में एक नया प्रेम प्रसंग का मामला उजागर हुआ जिसमे एक युवक को किन्नर से प्यार हो गया और कहावत हे न प्यार अँधा होता हे। प्यार जब परवान चढ़ा तो दोनों ने शादी भी कर ली फिर क्या सिंधी चौराहे पर देर रात जमकर हंगामा हुआ। बात बिगड़ गई और बाप-बेटे में गाली गलोच हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफी हंगामे के बाद बमुश्किल मामला शांत हुआ और युवक के परिजनों को बैरंग वापस लौटना पड़ा।
युवक को किन्नर के साथ सिंधी चौराहे पर पकड़ लिया-
जानकारी अनुसार शहर में रहने वाले एक युवक को किन्नर से प्यार हो गया,इस बीच दोनों ने शादी की और फिर घर से फरार हो गए। जानकारी मिलते ही युवक के परिजन भी उसकी तलाश में निकल पड़े। रात करीब 10.30 बजे लिया। पिता और भाई युवक को अपने साथ ले जाने लगे, लेकिन युवक किन्नर के साथ ही रहने की जिद्द पर अड़ गया और बोला कि वो किन्नर से प्यार करता है और इससे शादी कर किन्नर को पत्नी का दर्जा दिया है, इस पर बात और बिगड़ गई। पहले गाला-गलौज हुई और फिर देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई।




0 टिप्पणियाँ