लव जिहाद का मामला आया सामने -
हल्द्वानी,काठगोदाम क्षेत्र से एक लव जिहाद का मामला सामने आया हे जहाँ मुस्लिम युवक ने खुद को हिंदू बता पहले तो हिंदू युवती को अपने जाल में फंसाया और फिर कर उसको होटल में ले गया। मामला लालकुआं कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक होटल में मुस्लिम समुदाय के युवक द्वारा नाम बदलकर हिंदू युवती के साथ रंग रंगलियाँ मनाने की सूचना मिलते ही हिंदूवादी संगठन भड़क गए, मौके पर पहुंची पुलिस और हिंदूवादी संगठनों युवक को पकड़कर थाने ले गए। बताया जा रहा हैं की मुस्लिम युवक ने पहचान छुपा कर होटल में हिंदू नाम से कमरा किराए में लिया था। जिसकी सूचना नगर के हिंदूवादी कार्यकर्ताओं को लग गई, उन्होंने पुलिस को सूचना दी कि धर्म विशेष का एक युवक हिंदू युवती को लेकर नगर के स्टेशन चौराहे पर स्थित एक होटल में लेकर गया है।
शाहरुख बना गौरव शर्मा,होटल में लिया कमरा -
हिंदूवादी कार्यकर्ता उक्त होटल में जैसे ही पहुंचे तो पुलिस ने भी छापेमारी कर दी इस दौरान मौके से युवक और युवती को पुलिस ने दबोच लिया पुलिस के पूछताछ से पता चला कि युवक ने गौरव शर्मा के नाम की आईडी होटल में दी थी जबकि वह दूसरे धर्म का बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों को वहां से हिरासत में लिया और कोतवाली लेकर पहुंचें। देर शाम तक दोनों से पूछताछ जारी रही। कोतवाली प्रभारी डीआर वर्मा के अनुसार पुलिस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है बताया जा रहा कि युवक का नाम शाहरुख है जो काठगोदाम थाना क्षेत्र का रहने वाला है।
नाम बदल महिलाओं और युवतियों को अपने झांसे में ले रहे-
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देते हुए हिन्दूवादी कार्यकताओं को वापस भेज दिया। इस मौके पर हिन्दूवादी नेता कमल मुनि जोशी, सुभाष नागर, विजय लोहनी, मनोज गुप्ता, मौजूद रहे हिंदूवादी संगठनों का कहना है कि मुस्लिम समुदाय के युवक अपना नाम बदलकर यहां पर महिलाओं और युवतियों को अपने झांसे में लेकर इस तरह के कृत कर रहे ऐसे में हिंदूवादी संगठन ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीँ पुलिस पूरे मामले में आरोपी के खिलाफ 420 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
join our whatsapp group- click here👈YouTube Channel- click here👈facebook Page- click here👈LinkedIn- click here👈 Instagram- clickhere👈
join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈
Instagram- clickhere👈





0 टिप्पणियाँ