मदद का झांसा दे शातिर चोर महिला के ज़ेवर ले हुए रफू चक्कर-
काठगोदाम,महिला अपने बीमार पति संग वापस लौट रही थी की शातिर चोरों ने बाघ एक्सप्रेस में उन्हें अपना शिकार बना लिया। मदद का झांसा देकर शातिर महिला की लाखों रुपये के ज़ेवर ले रफू चक्कर हो गए।
पत्नी ने कुछ युवकों से सामान उठाने के लिए मांगी मदद -
सदर बाजार रानीखेत निवासी दीपक गर्ग ने बताया कि बीती 26 फरवरी को वह पत्नी संगीता संग गोरखपुर रेलवे स्टेशन से बाघ एक्सप्रेस में सवार हुए थे। वह बीमार थे तो भारी सामान उठाने में असमर्थ थे इसी बीच लालकुआं स्टेशन से निकलने के बाद पत्नी ने कुछ युवकों से सामान उठाने के लिए मदद मांगी।
शातिर चोर ट्रैन से कूद कर हो गए फरार -
शातिर युवकों ने सात नग बोगी के गेट पर रखा दिए लेकिन इसी बीच एक शातिर ने बातों में उलझाया और दूसरे ने बैग में रखा गले का हार और कान के बुंदे पार कर दिए। लालकुआं और हल्द्वानी के बीच जंगल आते ही ट्रेन धीमी होते ही शातिर चोर ट्रैन से कूद कर फरार हो गए। फ़िलहाल पीड़ित ने जीआरपी थाना काठगोदाम में पुरे मामले में इसकी तहरीर सौंपी है।
join our whatsapp group- click here👈YouTube Channel- click here👈facebook Page- click here👈LinkedIn- click here👈 Instagram- clickhere👈
join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈
Instagram- clickhere👈





0 टिप्पणियाँ