गोल्ज्यू देवता ने बदल दी पुजारी मोहन चन्द्र की किस्मत, रातों-रात बने करोड़पति

Dream 11 में करोड़पति बने पुजारी- 

उत्तराखंड पे क्रिकेट एप्प पिछले काफी समय से काफी मेहरबान हैं।  इस बार सोमेश्वर के मोहन चन्द्र जो की एक पुजारी हैं इस एप्प से करोड़पति बने है। मोहन चन्द्र भट्ट सोमेश्वर में स्थित गोलू देवता मंदिर के पुजारी हैं,उन्होंने इसे बाबा बद्री विशाल और गोल्ज्यू देवता का आशीर्वाद बताया है।

श्रीलंका और स्काॅटलैंड के मैच में बनाई थी टीम -

अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर बयाला खालसा निवासी मोहन चन्द्र भट्ट Dream 11 में करोड़पति बने है। उन्होंने श्रीलंका और स्काॅटलैंड के बीच विगत 27 जून के खेले गये मैच में अपनी टीम बनाई थी,जिसमें उनकी टीम पहले स्थान पर रही। इस मैच में उन्हें 1146 अंक मिले। मैच खत्म होते ही वह पहले नंबर पर थे जिसके बाद वह खुशी से झूम उठे। मोहन चन्द्र भटट श्री बद्रीनाथ मंदिर और श्री गोलू देवता मंदिर के पुजारी है। उनके करोड़पति बनने पर पूरे परिवार व क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈  
Instagram- clickhere👈
Open Demat Account,It's Free on UpstoxClick Here 👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ