एप्प डाउनलोड करो और पाओ 2200 रूपए-
खाते में तत्काल आये 2000 रु -
ठगों ने सात दिन बाद युवक को फ़ोन किया और कहा-
अब तक साइबर ठगों का शिकार ये युवक बन चूका था,युवक को लगा की ये रूपए उसको एप्प डाउनलोड करने के लिए मिले हैं,इस बात से अनजान की ये रूपए इस एप्प द्वारा उसको लोन स्वरुप दिए गए थे। ठगों ने सात दिन बाद युवक को फ़ोन किया और कहा हमारे पैसे अब वापस करो वो भी सूद समेत,इस पर युवक की ठनक गई और उसने पुछा, ये तो एप्प डाउनलोड करने के मिले थे तो वापस क्यों। इस पर ठगों ने कहा ये 2000 रूपया तुम्हें लोन स्वरुप दिए गया था जिसका ब्याज मिला कर अब तुम्हें 3700 वापस करने पड़ेंगें नहीं तो तुम्हारा आधार और पैन कार्ड हमारे पास हे हम कुछ भी कर सकते हैं।
साइबर ठग पीड़ित युवक को बार-बार नंबर बदल बदल कर फ़ोन कर रहे हैं और धमका रहें हैं-
डरे सहमे पीड़ित युवक ने 3700 रु बताये गए खाते में ट्रांसफर कर दिए। 10 मिनट बाद पीड़ित युवक को दुबारा कॉल आई की तुम्हारी पेमेंट फेल्ड हो गई हे, फिर से करो,उसने फिर से 3700 रु ट्रांसफर कर दिए जबकि पहली पेमेंट कन्फर्म हो चुकी थी। आज करीब 15 दिन हो चुके हैं साइबर ठग पीड़ित युवक को बार-बार नंबर बदल बदल कर फ़ोन कर रहे हैं और धमका रहें हैं की अगर उसने पेमेंट नहीं करी तो वो उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर देंगें और साथ ही उसके परिवार के सदस्यों को भी भेज देंगें। डरा सहमा युवक अब अपना मोबाइल भी ऑन नहीं कर पा रहा हे। फ़िलहाल पीड़ित युवक ने ऑनलाइन कंप्लेंट दर्ज करवा दी हे।
नैनीताल पुलिस सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से बार-बार अवगत करवा रही-
नैनीताल पुलिस सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से बार-बार अवगत करवा रही हे की इन साइबर ठगों के लालच में मत फंसों, लेकिन कुछ लोग थोड़े से लालच में आकर इन ठगों के चक्रव्यू में फंस ही जाते हैं। इसलिए आप सभी सावधान रहें सतर्क रहें। इस पोस्ट को अपने नज़दीकियों के संग शेयर अवश्य करें ताकि वो भी ऐसे ठगों से सतर्क हो जाएँ।




0 टिप्पणियाँ