नैनीताल,भारी बारिश का अलर्ट,जानें 5 सितंबर को स्कूल खुलेंगे या रहेंगे बंद...

 नैनीताल में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

हल्द्वानी,मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए नैनीताल जिले में प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून की ओर से 5 सितंबर को नैनीताल जिले में भारी से बहुत भारी बारिश, गरज के साथ आकाशीय बिजली और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर 5 सितंबर, शनिवार को नैनीताल जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक और कार्यालय स्टाफ को भी अवकाश की अनुमति दी गई है।प्रशासन ने आशंका जताई है कि भारी बारिश के चलते नदियों, नालों और गधेरों में तेज जल प्रवाह के साथ संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन हो सकता है, जिससे अप्रिय घटना की संभावना बनी हुई है।

हालांकि, नैनीताल शहर के ऐसे आवासीय शिक्षण संस्थान, जहां छात्रों के लिए शैक्षणिक और आवासीय सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हैं, उन पर यह आदेश लागू नहीं होगा।मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ